चंदौली, फरवरी 25 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की ओर से तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर हेलीपैड बनाया जाना है। इसको लेकर तहसील प्रशासन की ओर से धरहरा में भूमि चिह्नित करके पीडब्ल्यूडी को भेज दिया गया है। हेलीपैड बनने पर काफी सहुलियत होगी। आगामी दिनों आने वाले विधान सभा चुनाव में अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी आसानी होगी। धरहरा में हेलीपैड बनाने के लिये बीते एक सप्ताह पूर्व तहसील प्रशासन के निर्देश पर भूमि प्रबंध समिति की ओर से प्रस्ताव बनाकर करीब ढाई बीघा जमीन चिह्नित की है। हेलीपैड स्थल पर फ्यूल टैंक, लॉकर रूम, गेस्ट हाउस, मिटिंग हाल और मेन रोड से फोर लेन सड़क भी बनाई जाएगी। हेलीपैड बनाये जाने को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। बीते कई माह से ग्राम प्रधान श्वेता सिंह और प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह जमीन की तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.