मुंगेर, अप्रैल 29 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुलेट सवार युवकों ने पुलिस वाहन में टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और फोन कर 25-30 लोगों को बुलाकर घेराव कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस का हथियार छीनने और हत्या करने तक की धमकी दी, वहीं महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। बताया जाता है कि, पीटीसी सुभाष चंद्र कुमार साह, सिपाही दशरथ कुमार चौधरी और महिला सिपाही नीतू कुमारी के साथ डायल 112 वाहन से रात करीब 10 बजे गश्ती पर निकले थे। यह भी पढ़ें- पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, डायल 112 गाड़ी का तोड़ा शीशा करीब 10:48 बजे ईटवा हाट के पास बसंती मोड़ की ओर से आ रही एक काले रंग की बुलेट तेज व लापरवाही से चलाते हुए पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.