धरहरा(मुंगेर): मृतक सीरचन कुमार के आश्रित को चार लाख रुपये अनुदान स्वीकृत
भागलपुर, जुलाई 2 -- धरहरा(मुंगेर) से प्रवीण कुमार सिंह की रिपोर्ट पश्चिम बंगाल के कोलकाता के तारातला क्षेत्र में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाचक लगमा निवासी स्व. सीरचन कुमार के आश्रित को बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना (संशोधित) 2026 के तहत चार लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि मृतक की माता बेबी देवी द्वारा आरटीपीएस के माध्यम से आवेदन किया गया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी, धरहरा की जांच रिपोर्ट एवं अनुशंसा के आधार पर उप श्रमायुक्त, मुंगेर ने चार लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि स्व. सीरचन कुमार भवन निर्माण कार्य में प्रवासी मजदूर के रूप में कार्यरत थे। विगत मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.