बलिया, अप्रैल 26 -- बलिया, संवाददाता। शहर से सटे धरहरा में चल रहे शार्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीरा बस्ती व मेजबान धरहरा की टीम के बीच हुआ। इसमें मेजबान धरहरा की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।धरहरा के आंगनबाड़ी परिसर में रात्रिकालीन शार्ट बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन का उद्घाटन मैच अरसंडा और शिवपुर की टीम के बीच हुआ, जिसमें अगरसंडा की टीम विजयी रही। दूसरे दिन सोवई बांध और ब्रह्माईन की टीम बीच हुए मैच में ब्रह्माईन विजेता बनी। तीसरा मैच मेजबान धरहरा और खड़सरा के बीच हुआ, जिसमें धरहरा ने बाजी मारी। चौथे दिन का सेमीफाइनल मैच जीराबस्ती और ब्रह्माईन के बीच खेला गया, जिसमें जीत दर्ज कर जीराबस्ती ने फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार की रात आयोजित फाइनल मैच मैच मेजबान धरहरा व जीरा बस्ती के बीच हुआ। इसमे...