मुंगेर, दिसम्बर 18 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड में धान खरीद की स्थिति इस वर्ष बेहद दयनीय बनी हुई है। धरहरा दक्षिणी पैक्स क्षेत्र के किसान सरकारी दर पर धान बेचने से वंचित हैं और मजबूरी में बाजार में औने-पौने दाम पर धान बेचने को विवश हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार आवश्यक कोरम पूरे नहीं होने से दक्षिणी पैक्स अध्यक्ष को अबतक धान खरीद का अधिकार नहीं मिल सका है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में दक्षिणी पैक्स को महरना पैक्स से टैग कर धान खरीद की गई थी, जिससे किसानों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन इस वित्तीय वर्ष में अब क दक्षिणी पैक्स को किसी भी पैक्स से टैग नहीं किया गया है। दक्षिणी पैक्स के अध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष के कार्यकाल में पैक्स प्रबंधक की नियुक्ति अवैध तरीके से की गई थी। आरोप है कि पूर्व अध्यक्ष ने अपने भगीने को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.