भागलपुर, फरवरी 20 -- नपं अकबरनगर के श्रीरामपुर में आजाद क्रीड़ा मैदान के तत्वावधान में आजाद क्रिकेट क्लब के सौजन्य से चल रहे श्रीरामपुर प्रीमियर लीग (सीजन-6) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में धरहरा की टीम ने अभयपुर को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। टॉस जीतकर अभयपुर की टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ली। बल्लेबाजी करने उतरी धरहरा की टीम ने 14 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 203 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग 11 अभयपुर की टीम निर्धारित 14 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना पायी। इस तरह धरहरा की टीम 47 रनों से मैच जीत कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना जगह बना ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.