मुंगेर, अप्रैल 24 -- धरहरा, एक संवाददाता। गांधी मैदान फुटबॉल स्टेडियम, धरहरा में गुरुवार को श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा के तत्वावधान में आयोजित शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का पांचवां प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला रोमांच और संघर्ष से भरपूर रहा। यह मुकाबला श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब बी टीम बनाम धरहरा इलेवन के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि सच्चिदानंद पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पूर्वेंदु नारायण सिंह ने मैच का शुभारंभ किया। खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। खासकर शंकर स्पोर्टिंग क्लब की जूनियर टीम ने छोटे-छोटे पासों के जरिए आक्रमण बनाने का बेहतरीन प्रयास किया, लेकिन धरहरा इलेवन की मजबूत डिफेंस लाइन ने हर मौके को नाकाम कर दिया। यह भी पढ़ें- खडिहा व दरिगांव के बीच खेला गया क्रिकेट मैच धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.