धरहराकला हाट के समीप अनियंत्रित ऑटो पलटा, शिक्षक समेत तीन घायल
गया, जून 22 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के धरहराकला साप्ताहिक हाट बाजार के समीप सोमवार को एक ऑटो पलट जाने से शिक्षक समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को मदद कर अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि थाना क्षेत्र के सतनिया गांव के शिक्षक कुणाल यादव अपनी पत्नी को चरोखरी मध्य विद्यालय से लाने के लिए ऑटो से जा रहे थे। उनके साथ उनकी पुत्री भी थी। इसी दौरान धरहराकला हाट बाजार के समीप ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे कुणाल यादव और उनकी पुत्री घायल हो गए। बताया गया कि ऑटो चालक ने पहले धरहराकला निवासी मिथलेश यादव के पुत्र को ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार और घबराहट में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.