धरसनिया में अवैध प्लाटिंग का कराया गया ध्वस्त
बाराबंकी, मार्च 16 -- बाराबंकी। बिना मानचित्र व लेआउट स्वीकृत के की गई अवैध प्लाटिंग पर सोमवार को तहसील प्रशासन जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। एसडीएम नवाबगंज आनंद तिवारी ने बताया कि न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में ओमपती पत्नी कैलाश चन्द्र त्रिपाठी व चन्द्र लोक इन्फ्राटेक प्रालि. डायरेक्टर लालधर त्रिपाठी। ग्राम धरसनिया परगना देवा तहसील नबाबगंज भूमि गाटा संख्या 379 व गाटा संख्या 381 पर बिना मानचित्र व ले आउट स्वीकृत कराये किए जा रहे अवैध प्लाटिंग और निर्माण को सोमवार को राजस्व एवं पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में ध्वस्त कराया गया। एसडीएम ने कहा कि अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माण पर नियंत्रण किए जाने के उद्देश्य से निरन्तर इस प्रकार की कार्यवाही संचालित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.