गाजीपुर, जून 11 -- गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव (बलवंतपुर) के रहने वाले 24 वर्षीय शैलेश यादव की बिहार में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शैलेश यादव बिहार के शिवसागर थाना क्षेत्र के कुंडरा के पास अपना ट्रेलर लेकर जा रहा था। इसी दौरान वहां सड़क निर्माण कार्य में लगा एक कंक्रीट मिक्सर मशीन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए और शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- देवरिया में आमने-सामने टकराईं दो बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर शैलेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह ट्रेलर चलाकर अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

हिंदी हिन्...