मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- कुढ़नी। तुर्की थाने के धरमुहां गांव में गुरुवार देर रात एक युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका मुरारी सिंह की पुत्री मनीषा कुमारी (21) थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाना पर लाया। पूछताछ के बाद तीनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। प्रभारी थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.