धरमपुर गांव में बिजली करंट से युवक झुलसा
जहानाबाद, मई 17 -- रतनी । प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर गांव में बिजली करंट से झुलस कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सुमन कुमार 22 वर्ष बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर में बिजली का काम कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जिसके उपरांत आनन फानन में परिजन उसे इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत विशेष इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया। हालांकि गंभीर रूप से घायल रहने के कारण चिकित्सकों ने जहानाबाद से उसे विशेष इलाज हेतु पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.