धरमजयगढ़-लोहरदगा नई रेल लाइन को केंद्र की मंजूरी
गुमला, जून 15 -- गुमला संवाददाता झारखंड के गुमला जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-कुनकुरी-जशपुर-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित कर दिया है। भारत सरकार के राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस रेल लाइन के निर्माण से गुमला,सिमडेगा और लोहरदगा जिले को सीधा लाभ मिलेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से तैयार की जा रही यह परियोजना लगभग 301 किमी लंबी होगी। इसमें करीब 219 किमी रेल लाइन छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और जशपुर जिलों से होकर गुजरेगी, जबकि लगभग 82 किमी हिस्सा झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जिलों में होगा। परियोजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के कोयला एवं औद्योगिक क्षेत्र धरमजयगढ़ को झारखंड के लोहरदगा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.