किशनगंज, जून 8 -- किशनगंज। संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के धरमगंज चौक के पास सोमवार को नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। अधिकारियों और सदर थाना की पुलिस की मौजूदगी में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान कई दुकानदारों और ठेला संचालकों द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे इलाके में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिली। बताया जाता है कि धरमगंज चौक शहर का व्यस्त इलाका है, जहां अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने के बाद फिर शुरू हुआ कब्जा, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी अभियान के दौरान जेसीबी और नगर परिषद की टीम ने सड़क पर फैले सामान तथा अवैध रूप से बनाए ...