प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। डॉक्टरों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद के कारण पिछले दो दिनों से चरमराई शहर की यातायात व्यवस्था शुक्रवार दोपहर बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट आई। अधिवक्ताओं के धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम समाप्त किए जाने के बाद हाईकोर्ट फ्लाईओवर पर आवागमन बहाल कर दिया गया। इसके साथ ही शहर के पश्चिमी हिस्से में लगे लंबे जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली।एकलव्य चौराहे पर वकीलों के धरने के कारण हाईकोर्ट फ्लाईओवर बंद होने से शहर का पूरा ट्रैफिक चौफटका फ्लाईओवर और वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया था। इससे सिविल लाइंस, सुलेमसराय, धूमनगंज, खुल्दाबाद और जानसेनगंज समेत कई प्रमुख मार्गों पर लगातार जाम की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- थमी डॉक्टरों-वकीलों की रार, आमजन को मिली राहत दो दिन से 46 डिग्री के पार पहुंची भीषण गर्मी में...