धरने पर बैठे भाकियू नेता की तबियत बिगड़ी
बागपत, जून 9 -- दाहा। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कोरिडोर पर कट की मांग को लेकर क्षेत्र वासियों का धरना 30 वें दिन भी जारी रहा। बताया गया कि सोमवार को धरने पर बैठे भाकियू टीकरी नगर अध्यक्ष नरेंद्र राठी की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे धरनारत लोग शामली के अस्पताल में लेकर गए जहां उसका उपचार चल रहा है। धरने पर बैठे बैठे अचानक उसके शरीर में बुखार जैसे लक्षण बन गए और वह बेहोश होकर कुर्सी से नीचे गिर गया। वहीं धरना दे रहे लोगों का कहना है कि बिना कट लिए वापिस नहीं लौटेंगे। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, बिजेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र राठी, ओम सिंह, रामकुमार, अंकुश राठी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग यह भी पढ़ें- विकासनगर में नीट महाघोटाले के विरोध में यूकेडी का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.