देहरादून, अप्रैल 15 -- रुड़की। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नगर पंचायत ढंडेरा से पूर्व प्रत्याशी रहे रवि राणा मंगलवार को ढंडेरा नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठ गए। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड के गठन के डेढ़ वर्ष बाद भी धरातल पर कोई ठोस काम नजर नहीं आ रहा है। रवि राणा ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं, नालियां टूटी पड़ी हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जबकि अधिकांश जगहों पर लाइटें लगी ही नहीं हैं, जिससे रात में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.