फिरोजाबाद, फरवरी 17 -- प्रकाश विभाग में कार्यरत दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने नौकरी पर रखने को लेकर नगर निगम के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर काफी देर तक जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने कर्मचारियों की वेदना को सुना। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि बुधवार को उनकी समस्या का समाधान का प्रयास किया जाएगा। नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। मंगलवार को धरना के दौरान प्रकाश विभाग के कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को बताया कि वह पिछले लगभग 15- 20 वर्ष से प्रकाश विभाग में कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन पहले होरीजन कंपनी के आते ही उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के हटा दिया गया।...