नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- इंडिया गेट पर हिरासत और रिहाई इंडिया गेट पर रातभर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिजनों और प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने गुरूवार तड़के हिरासत में ले लिया। हालांकि, इस कार्रवाई के करीब घंटे भर बाद सभी को रिहा कर दिया गया। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी चेहरे की जांच और न्याय की मांग को लेकर पीड़िता के माता-पिता बुधवार शाम से इंडिया गेट पर धरने पर बैठे थे। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब चार बजे दिल्ली पुलिस ने अचानक कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने अंकिता के माता-पिता सहित वहां मौजूद विपक्ष के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को पास के थानों (तिलक मार्ग और मंदिर मार्ग थाना) ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और हिरासत में लिए ग...