कानपुर, फरवरी 8 -- झींझक। शिकायत के बाबजूद जमीन पर दंबगों के कब्जा नहीं छोड़ने से परेशान विधवा महिला करीब चार दिनों से धरने पर बैठी महिला की हालत बिगड गई।मंगलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर पिलख स्व.राजकुमार की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि आंबेडकर पार्क के पीछे गांव के ही कोटेदार आशीष,अजय कुमारी,छोटू व अशोक कुमार ने जबरन पिलर खड़े कर दीवार बनानी शुरु कर दी। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर बीती 5फरवरी से उसी जगह पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गयी। क्षेत्रीय लेखपाल देवेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला के तीन भाइयों में एक ने दूसरे पक्ष को अपने हिस्से की जमीन दे दी है। विवाद का कोई कारण नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.