मेरठ, जून 9 -- शास्त्रीनगर सेक्टर दो एवं सेक्टर चार में मंगलवार को भी महिलाओं ने धरना जारी रखा। सेक्टर तीन एवं चार की महिलाओं ने धरनास्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। दोनों धरनास्थलों पर महिलाओं ने शांति प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि उन्हें राहत एवं न्याय दिलाया जाए। कहा कि उन्हें उम्मीद है कि न्याय एवं राहत जरूर मिलेगी। तब तक वह अपना शांति प्रदर्शन जारी रखेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...