मेरठ, अप्रैल 17 -- शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट सेक्टर दो में लगातार सातवें दिन भी महिलाओं और व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। दोपहर में एडीएम सिटी बृजेश सिंह एवं एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले सेंट्रल मार्केट पहुंचे और व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से एक मकान में अलग वार्ता की। बाद में एसपी सिटी धरनास्थल पर महिलाओं के बीच पहुंचे। कहा कि किसी को ऐसा मौका न दें, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़े। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें। धरने पर बैठी महिलाओं ने घर और व्यापार बचाने के लिए नारेबाजी की। इस दौरान दे दो इच्छामृत्यु या व्यापार के नारे भी लगाए। महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वह शांतिपूर्वक सड़क किनारे बैठकर अपना आंदोलन जारी रखेंगी। यह भी पढ़ें- ललतारो पुल के खोखा पटरी धारकों को वेंडिंग जोन में बसाने की मांग तेज गुरुवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.