धरने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तबियत बिगड़ी
हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- हल्द्वानी, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार सुबह धरने के दौरान कार्यकर्ता नंदिता बिष्ट की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने तुरंत उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया। यहां समय पर इलाज ना मिलने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। ब्लॉक अध्यक्ष अनीशा ने बताया कि रोज की तरह सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे थे, तभी अचानक नंदिता बिष्ट बेहोश हो गयी। उन्हें तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया। आरोप लगाया कि वहां पहुंचने के बाद भी काफी देर तक उनका इलाज शुरू नहीं किया गया, जिससे अन्य कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना अस्पताल पहुंची अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.