धरने की तैयारी को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया जनसंपर्क
औरैया, जुलाई 27 -- औरैया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 7 अगस्त को लखनऊ स्थित स्कूल शिक्षा महानिदेशक कार्यालय पर प्रस्तावित धरने की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों ने सोमवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष मनीष यादव और जिला सचिव सुनील कुमार राठौर ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। इस दौरान आदर्श इंटर कॉलेज व गांधी इंटर कॉलेज बिधूना, नारायण इंटर कॉलेज असजना, रामदुलारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओतो, सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़, भगवान दास इंटर कॉलेज हरचंदपुर, वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर, इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिबियापुर, तोमर रघुनाथ इंटर कॉलेज अरियारी तथा वैदिक महाविद्यालय दिबियापुर का भ्रमण किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.