रुडकी, अक्टूबर 6 -- मंगलौर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मंगलवार को मंगलौर बिजलीघर कार्यालय स्थित धरना स्थल पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके किसान हितों के लिए किए गए संघर्ष और योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने किसानों को संगठित कर उनकी आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया। यह भी पढ़ें- सिसौली में चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर धार्मिक आयोजन, संगत ने टेका मत्था किसान, मजदूर और ग्रामीण क्ष...