रामगढ़, दिसम्बर 8 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ प्रदेश कमेटी के आह्वान पर 8 दिसंबर को धरना सह घेराव कार्यक्रम रांची में हुआ। इसमें रामगढ़ जिला के सभी मनरेगा कर्मी शामिल हुए। इसे लेकर झारखंड राज्य मनरेगा संघ रामगढ़ जिला इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद और सचिव कुमार विवेक ने पूर्व में ही उपायुक्त रामगढ़ को पत्र लिखा था। इसके माध्यम से उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे विस्तृत जानकारी दी गई थी। बताया था कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ प्रदेश कमेटी की ओर से मंत्री ग्रामीण विकास विभाग के आवास के समक्ष एक दिवसीय धरना सह घेराव का कार्यक्रम आहूत किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए राज्य भर से मनरेगा कर्मचारी रांची आ रहे हैं। अन्य जिलों के भांति रामगढ़ जिला के भी समस्त मनरेगा कर्मचारी उक्त कार्यक्रम में शामिल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.