मेरठ, मार्च 10 -- मोहित के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन सोमवार शाम से लेकर मंगलवार दोपहर तक मंगलवार दोपहर तक विरोध प्रदर्शन कर अड़े रहे। सीओ सरधना ने पीड़ित परिवार को काफी समझाबुझाने का प्रयास किया। बाद में जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इसके बाद ही मोहित का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान खानपुर गांव की दलित बस्ती छावनी में तब्दील हो गई। खानपुर गांव निवासी मोहित पुत्र वीरपाल को 5 मार्च की देर शाम गांव के ही तीन युवक दावत के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। मोहित घर नहीं लौटा था। देर रात मोहित मेहपा गांव के पास खेत के किनारे खून से लथपथ अवस्था में मिला था। रविवार शाम मोहित की अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को घटना के विरोध और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जानी गंग...