धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
आदित्यपुर, सितम्बर 3 -- गम्हरिया। संथाल सरना उमूल में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक भोमरा माझी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ सात सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के हक-अधिकार की रक्षा के लिए झामुमो मजबूती से संघर्ष करेगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए ग्राम व वार्ड स्तर पर प्रचार वाहन से ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, गणेश माहली, अमृत महतो, जगदीश महतो, बीरेंद्र प्रधान, भुगलू सोरन, उदय मार्डी, बबलू प्रधान, लालबाबू सरदार, प्रदीप बारिक समेत पार्टी कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.