हाथरस, मार्च 30 -- बेसिक स्कूलों में तैनात ऐसे शिक्षक जिनकी सेवानिवृति होने में पांच साल से अधिक का समय शेष है। ऐसे शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया गया है। टीईटी का विरोध लगातार शिक्षक व शिक्षिकाएं कर रहे हैं। चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर सोमवार को शिक्षक भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। टीईटी के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान मे होने वाले प्रस्तावित धरने के संदर्भ में ठोस कार्य व्रत तैयार किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया की समस्त ब्लॉकों के शिक्षक शिक्षिकाओं को दिल्ली जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।जिससे धरने को सफल बनाया जा सके। टीईटी के विरोध में रामलीला मैदान दिल्ली को जाने के चार अप्रैल को जाने के लिए रणनीति बनाते हुए उत्तर प्रदेश के प्राथम...