हजारीबाग, सितम्बर 3 -- बरही, प्रतिनिधि। एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बरही के होटल हर्षित राज में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल और संचालन जिप सदस्य रविशंकर अकेला ने किया। बैठक के मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री सह हजारीबाग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल थे। बैठक में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व प्रत्याशी अरुण साहू, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, प्रदेश महासचिव भीम कुमार, बरही के प्रभारी डॉ प्रकाश कुमार, प्रदेश सचिव मनीषा टोप्पो, जिला प्रवक्ता मनोज नारायण भगत सहित बरही, चौपारण एवं पदमा प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- खनिज विधेयक के खिलाफ 7 को हूल उलगुल...