गिरडीह, मार्च 11 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल अन्तर्गत ताराटांड़ पंचायत के मोहलीडीह में गैर मजरुआ जमीन और उसमें उपयोग होनेवाले रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था। इसके विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। गैर मजरूआ खास खाते की जमीन से चिहुंटिया समेत अन्य गांव के लोग आना-जाना करते हैं। उक्त जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया था तथा वहां निमार्ण कार्य कर रहे थे। घटना को लेकर ग्रामीणों ने ताराटांड़ थाना प्रभारी तथा सीओ को सूचना दी थी तथा आवेदन देकर कब्जा हटाने की मांग की थी। सूचना पर ताराटांड़ थाने की पुलिस तथा सीओ मो. हुसैन घटनास्थल पर पहुंचे तथा निमार्ण कार्य को रोक दिया था। मंगलवार दोपहर को दोबारा जमीन पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। सूचना पर ग्रामीण जुटे तथा उक्त स्थल पर तिरपाल बिछाकर धरन...