चंदौली, जून 30 -- शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहाबगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में छह सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने तथा पूर्व की तरह सामान्य बिजली मीटर लगाने की मांग की गई। साथ ही किसानों को 200 से 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। किसान सभा ने सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके अलावा राशन कार्ड धारकों को बेहतर खाद्यान्न उपलब्ध कराने,...