कन्नौज, जुलाई 23 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के कूकापुर गांव निवासी सपा नेता प्रिंस यादव को पुलिस ने एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदेशभर में संभावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए की गई। प्रिंस यादव ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सरकार को छात्र, किसान और व्यापारी विरोधी बताया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की रिहाई की मांग की। सूचना मिलते ही कई सपा कार्यकर्ता कूकापुर पहुंचे, जिससे क्षेत्र में हलचल रही। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी। यह भी पढ़ें- विरोध प्रदर्शन के कारण नजरबंद किए गए सपाई यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर धरने में शामिल होने जा रहे सपा नेता को पुलिस ने किया नजर बंद यह भी पढ़ें- जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के ...