धरना-प्रदर्शन कर रहे पांच श्रमिकों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन कर रहे वी-गार्ड कंपनी के पांच श्रमिकों को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद आक्रोशित श्रमिक सिडकुल चौकी पहुंच गए। उन्होंने सिडकुल चौकी में हंगामा कर हिरासत में लिए श्रमिकों को छोड़ने की मांग की। बाद में पुलिस ने श्रमिकों को छोड़ दिया। कंपनी के श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर सोमवार को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था, तभी पुलिस ने पांच श्रमिकों को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में आक्रोशित श्रमिक सिडकुल चौकी पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और हिरासत में लिए गए श्रमिकों को तत्काल छोड़ने की मांग की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन और मजदूर संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.