महोबा, दिसम्बर 2 -- प्रधानमंत्री फसल बीमा में हुए घोटाला की सीबीआई से जांच कराने सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे धरना में अधिवक्ताओं ने पहुंचकर आवाज को बुलंद किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारी धरना समाप्त कराने की हर संभव कोशिश कर रहे है मगर पदाधिकारियों ने अधिकारियों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के द्वारा पीएम फसल बीमा में हुए घोटाला की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई है। पदाधिकारी पिछले 106 दिनों से तहसील में धरना दे रहे है। अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि अधिकारियों ने वार्ता के लिए बुलाया मगर कोई बात नहीं बनी। कहा कि अधिकारी धरना समाप्त करने की दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। धरना समाप्त न करने पर अधिकारियों ने पांच पांच लाख रुपये की जमानत की शर्त पर कार्रवाई की धमकी दी है। कहा कि अधिकारियों का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.