नई दिल्ली, मई 18 -- UP Panchayat Elections News: यूपी में पंचायत चुनाव में देरी के बीच ग्राम पंचायत के कार्यकाल को लेकर अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले सोमवार को दर्जनों प्रधान एकत्र हुए। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद ग्राम प्रधान संघ के लोगों ने सांकेतिक धरना देकर मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस बीच प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधानों को समझाया और आश्वासन दिया कि हम आप लोगों के साथ है। आप लोगों की मांगे जायज है, प्रयास करेंगे ग्राम प्रधानों की मांग जल्द ही पूरी हो। आश्वासन के साथ ही बृजेश पाठक ने ग्राम प्रधानों को लड्डू खिलाकर धरना समाप्त कराया। इससे पूर्व प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को उनके आवास पर ग्राम प्रधान संघ ने ज्ञापन सौंपा। जहां अखिल भार...