धरना देने पहुंचे परिजन आश्वासन पर लौटे
वाराणसी, मई 8 -- पिंडरा (वाराणसी)। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) में बुधवार सुबह रुस्तमपुर (सारनाथ) निवासी 24 वर्षीय रोहित राजभर की खून से लथपथ लाश मिली थी। परिजन ने रोहित की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना की बात सामने आई है। उधर मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज परिजन शुक्रवार को भैरव सेना के आदित्य राजभर के नेतृत्व में सिंधोरा पर प्रदर्शन के लिए जुटने लगे। मौके पर पहले से ही फोर्स तैनात थी। पुलिस ने परिजनों एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर वापस कर दिया। रोहित राजभर जौनपुर के घुड़दौड़ (केराकत) में ननिहाल में रहता था। यह भी पढ़ें- युवक की हत्या में आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घुड़दौड़ के एक दोस्त के साथ जौनपुर के कटक में शादी में गया था। देर रात वह अकेले ही लौट रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.