प्रयागराज, अप्रैल 17 -- भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के मंडल अध्यक्ष जलन्धर सिंह पटेल के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने जयंतीपुर पटेल बस्ती में नाली व सड़क निर्माण, सीवर लाइन चोक होने की समस्या तथा जर्जर मकानों की मरम्मत की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा किसानों ने जिलाधिकारी से राजापुर में भू-माफियाओं की ओर से कब्जे की शिकायत, छोटे मकानों पर लग रहे अधिक कर को माफ करने, विधवा पेंशन में हो रही लापरवाही की जांच तथा भूमिहीन व बेघर लोगों को जमीन व आवास उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- निजी नलकूप उपभोक्ताओं को सामान दिलाने की मांग किसानों ने कहा समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.