धनबाद, मई 8 -- डीवीसी व एनटीपीसी की ओर से पंचेत में निर्माणाधीन सोलर प्लांट के विरोध में दामोदर वैली वस्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले विस्थापितों ने गुरुवार को कंबाइंड बिल्डिंग से जीरो प्वाइंट तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस में पश्चिम बंगाल व झारखंड के विस्थापित शामिल हुए। विस्थापितों ने डीवीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोलर प्लांट गो वैक के नारे लगाए। यह भी पढ़ें- वीडेक की बैठक में प्राप्त राशि को सभी पंचायतों में बांटने का निर्देशधरना प्रदर्शन वक्ताओं ने कहा कि विस्थापित कंबाइंड बिल्डिंग के समक्ष 177 दिनों से शांति पूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन डीवीसी ने वार्ता के लिए सकारात्मक पहल नहीं की। जब तक अधिकार नहीं मिल जाता है, आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी, तो भूख हड़ताल, आत्मदाह तक किया जाएगा। कहा कि आदिवासियो...