धरना के सातवें दिन छात्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
वाराणसी, सितम्बर 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू केंद्रीय कार्यालय के बाहर एबीवीपी के अनिश्चितकालीन धरने के सातवें दिन छात्रों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर छात्रों ने विवि प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने और उचित निर्णय लेने के लिए प्रार्थना की। एबीवीपी की बीएचयू इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि विवि में लगातार सामने आ रहे गंभीर मामलों और प्रशासनिक अनियमितताओं के बीच चीफ प्रॉक्टर की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसके बावजूद यदि प्रशासन मौन रहता है तो यह छात्रों की समस्याओं के प्रति उसकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। चीफ प्रॉक्टर को हटाने की हमारी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- धरना के छठवें दिन 22 छात्रों की सांकेतिक भूख हड़ताल इकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने कहा कि छात्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.