धरना के छठवें दिन 22 छात्रों की सांकेतिक भूख हड़ताल
वाराणसी, सितम्बर 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू स्थित केंद्रीय कार्यालय पर सोमवार को छठवें दिन एबीवीपी का धरना जारी रहा। 22 छात्रों ने सांकेतिक भूख हड़ताल कर विरोध किया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती पर छात्रों ने धरनास्थल पर ही उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। एबीवीपी की बीएचयू इकाई ने छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, परिसर की सुरक्षा के साथ ही चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग भी उठाई। सांकेतिक भूख हड़ताल को अभाविप कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के साहस, संघर्ष और छात्र-युवा चेतना को समर्पित किया। बीएचयू इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि छात्रहित एवं विश्वविद्यालय की गरिमा से जुड़े विषयों पर अभाविप किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। यह भी पढ़ें- परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.