वाराणसी, सितम्बर 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने के चौथे दिन एबीवीपी के सदस्यों ने सुंदरकांड का पाठ किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित, परिसर की सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही और प्रॉक्टोरियल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगा है। शनिवार को धरनास्थल पर छात्र-छात्राओं ने सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। इधर, छात्र अधिष्ठाता और एसीपी भेलूपुर ने छात्र पदाधिकारियों से लगभग एक घंटे तक वार्ता भी की। मगर छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। एबीवीपी के बीएचयू इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम आयोजित न करने देने का प्रयास किया लेकिन छात्र-छात्राएं अपने संकल्प पर अडिग रहे। यह भी पढ़ें- धरनास्थल पर 'ओपन माइक' में छात्रों ने उठा...