धरना की सफलता को लेकर बनायी गयी रणनीति
मधेपुरा, जून 7 -- आलमनगर। नगर पंचायत मुख्यालय स्थित ड्योढ़ी में रविवार को राजद की बैठक आयोजित की गयी। प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर महंगाई, विधि व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर आहूत धरना के सफल संचालन और प्रखंड संगठन को मजबूत करने के लिए भागीपुर के सुमन कुमार उर्फ बंटी देवगन को कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रविवार को राजद के वरिष्ठ नेता डॉ. विक्रम सिंह के नेतृत्व में बैठक कर नए कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। बैठक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना कार्यक्रम को सफल बनाने पर रणनीति बनायी। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार व महंगाई के खिलाफ धरना को सफल बनाने का निर्णय बैठक में आलमनगर विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ मुक्त क्षेत्र बनाने की मांग रखी गयी। मौके पर पूर्व प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.