धरनारत पदाधिकारियों का प्रशासन ने वार्ता को बुलाया
बदायूं, मार्च 29 -- बरेली-मथुरा हाईवे पर अंडरपास की मांग को लेकर उझानी के जिरौली गांव के पास चल रहा धरना रविवार को 19वें दिन जारी रहा। जिला प्रशासन से वार्ता के लिए बुलाया गया है। सोमवार 30 मार्च को 11 सदस्य का प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से वार्ता करने जायेगा। धरना पांच अंडरपास की मांग को लेकर चल रहा है। जिसमें जिरौली, बटुला बोर्ड, फूलपुर, गुनौरा बाजितपुर, लौंड़ा बहेडी, कुरूऊ मार्ग पर अंडरपास की मांग है। धरने पर भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा सरकार पर या प्रशासन पर ऐसा कौन सा कानून है जिसके तहत पांच दर्जन से अधिक गांव का पुश्तैनी रास्ता बंद करके उन्हें मौत के मुंह में डाला जा रहा है। गांव के रास्तों पर पांच फीट मिट्टी डालकर उनके मार्ग को भी बंद किया जा रहा है। कामरेड राम प्रकाश ने कहा धरना जनहित में लगा है आखिर साठ गांव से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.