धरनारत किसानों ने निकाला पैदल मार्च
बागपत, सितम्बर 29 -- दाहा। कान्हड़ देवी मंदिर पर चल रहा किसानों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। वहीं धरनारत किसानों ने विभिन्न मांगो को लेकर बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग पर कान्हड़ से पुसार तक पैदल मार्च निकाला। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र प्रशासन ने उनकी मांगे नहीं मानी तो तीन अक्टूबर की महापंचायत में बड़े निर्णय लिए जाएंगे। किसान अधिकार आंदोलन के तत्वाधान में कान्हड़ देवी मंदिर परिसर में किसानों का धरना चल रहा है। धरनारत किसानों ने मंगलवार को धरनास्थल से बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग पर हाथों में तख्तियां लेकर पैदल यात्रा निकाली। पैदल यात्रा कान्हड़ से शुरू होकर पुसार बस स्टैंड पर संपन्न हुई। इस मौके पर मांगेराम, मिंटू, नरेंद्र, जितेंद्र, संजीव, चरण सिंह आदी मौजूद रहें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.