चतरा, मई 22 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के धरधारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गुरुवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार सिंह ने किया। विदाई समारोह में विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए सहायक अध्यापक विनोद कुमार शर्मा को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में काफी संख्या में अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए। विद्यालय परिवार के द्वारा शिक्षक विनोद कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार के द्वारा सेवानिवृत हुए विनोद कुमार शर्मा के कार्यकाल से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। उनकी सेवा कल का विद्यालय परिवार के द्वारा जमकर सराहना किया गया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक एक सिस्टम से सेवा निवृत होते हैं शिक्षा से नहीं।...