लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी पंचायत स्थित धरधरिया जलप्रपात के समीप तीन मई 2011 को नक्सली हमले में 11 जवान शहीद हो गए थे। उनकी याद में रविवार को को थाना प्रभारी नीरज झा की अगुआई में सेन्हा थाना पुलिस ने सेन्हा थाना स्थित धरधरिया प्रारूप के समीप दो मिनट का मौन रख कर याद किया और पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि तीन मई 2011 को धरधरिया में नक्सली हमले में जिला पुलिस बल हवलदार चंद्र शेखर सिंह, जवान दिनेश महतो, प्रमोद कुमार राय, लाल चिक बड़ाइक, राजेश कच्छप सहित सीआरपीएफ के छ्ह जवान शहीद हुए थे। वीर जवानों को हमेशा याद रखा जाएगा। हमेशा वीर जवानों के बहादुरी को याद करते हुए अपराध और उग्रवाद से संघर्ष करते रहेंगे। मौके पर एसआई दयानंद सरस्वती, एएसआई राजकुमार बैठा, दुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.