हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस हाईकमान की आपत्ति के बावजूद सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जसपुर से हल्द्वानी तक 'धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा' लेकर निकल पड़े। करीब 100 किमी के सफर में जगह-जगह स्वागत और उनके साथ जुटे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के भीतर रावत की राजनीतिक सक्रियता को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया। यात्रा करीब 12 बजे जसपुर, काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी होते हुए रात आठ बजे हल्द्वानी पहुंची। यात्रा में कुमाऊं के सभी वरिष्ठ नेता नजर आए। इसके उलट नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की गैरमौजुदगी ने कांग्रेस के अंदरूनी समीकरणों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति का कारण पार्टी या आर्य की ओर से सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस VS हरीश रावत पर खरगे और राहुल ...