फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। धरती माता बचाओ अभियान के तहत जनपद स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में हुयी। इस बैठक में उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने बताया कि अभियान में खाद का कम प्रयोग करने उसके स्थान पर नैनो यूरिया, डीएपी आदि का प्रयोग करने पर जोर दिया जायेगा। फसल अवशेष प्रबंधन और हरी खाद के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया जाना है। एआर कोआपरेटिव अजय पालीवाल ने नैनो खाद की विशेषतायें बताईं। जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने इसके तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। पर्यावरण विद गुंजा जैन ने खाद से मृदा स्वास्थ्य मानव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पर जानकारी दी। डीएम ने अभियान को सफल बनाने के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये। गोष्ठियां आयोजित करने के निर्देश दिये। इस मौके पर जिला विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.