देहरादून, अप्रैल 22 -- देहरादून। संस्कार भारती महानगर ईकाई देहरादून और स्व. हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बुधवार को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पटेलनगर में भू अलंकरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने रंगोली और चित्रकला, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से धरती बचाओ का संदेश दिया। अध्यक्ष तनवीर सिंह ने सभी का स्वागत किया। संचालन महामंत्री कुलदीप विनायक ने किया। कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, प्राचार्य डीबीएस पीजी कॉलेज डॉ ओपी कुलश्रेष्ठ ने शिरकत की। प्रतियोगिताओं के विजेतओं को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- देहरादून जू में धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस, बच्चों ने दिया 'मदर अर्थ बचाने' का संदेश यह भी पढ़ें- पृथ्वी को हरा भरा रखने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने को कार्यक्रम क...